अली कुली मिर्जा के साथ जल्द आ रहा है “Unfiltered Baatein with Shakeel Hashmi”, कई बड़े सितारे होंगे शामिल

 


मनोरंजन जगत में जल्द ही एक नया और चर्चित टॉक शो “Unfiltered Baatein with Shakeel Hashmi” दर्शकों के बीच आने वाला है। शो को लेकर लगातार उत्साह बढ़ता जा रहा है और अब खबर है कि इस शो के शुरुआती खास मेहमानों में अभिनेता और बिग बॉस फेम अली कुली मिर्जा नजर आने वाले हैं।

शो का कॉन्सेप्ट काफी अलग और दिलचस्प बताया जा रहा है, जहां फिल्म, टीवी, म्यूजिक और सोशल मीडिया जगत से जुड़े चर्चित चेहरे अपनी जिंदगी, संघर्ष, सफलता और इंडस्ट्री के अनसुने किस्सों पर खुलकर बातचीत करेंगे। “Unfiltered Baatein with Shakeel Hashmi” का मकसद दर्शकों को सितारों की रियल और अनफिल्टर्ड पर्सनैलिटी से रूबरू कराना है।

सूत्रों के अनुसार, अली कुली मिर्जा के साथ होने वाला एपिसोड बेहद मनोरंजक और खुलासों से भरपूर होगा। वहीं शो में आने वाले समय में कई और बड़े सेलिब्रिटीज भी नजर आएंगे, जिनके नाम जल्द आधिकारिक रूप से सामने लाए जाएंगे।

हाल ही में शो का पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें शकील हाशमी का दमदार और मिस्ट्री से भरा अंदाज़ दर्शकों को काफी पसंद आया। अब दर्शकों को शो के ट्रेलर और लॉन्च डेट का बेसब्री से इंतजार है।

“Unfiltered Baatein with Shakeel Hashmi” जल्द ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाने के लिए तैयार है।


Post a Comment

0 Comments