एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक नया और दमदार शो “Unfiltered Baatein with Shakeel Hashmi” इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। हाल ही में रिलीज हुए इसके आकर्षक पोस्टर ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। शो का कॉन्सेप्ट काफी अलग और दिलचस्प बताया जा रहा है, जिसमें जिंदगी, संघर्ष, सफलता और इंडस्ट्री के अनसुने पहलुओं पर खुलकर बातचीत की जाएगी।
पोस्टर में शकील हाशमी का इंटेंस और मिस्ट्री से भरा लुक दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा रहा है। हाथ में मास्क और चेहरे के भाव यह संकेत देते हैं कि शो में कई ऐसे सच और अनुभव सामने आएंगे जिन्हें लोग अब तक नहीं जान पाए हैं।
“Unfiltered Baatein with Shakeel Hashmi” केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह दर्शकों को कलाकारों की असली जिंदगी, उनके संघर्ष और अनफिल्टर्ड सोच से भी रूबरू कराएगा। शो में कई खास मेहमानों के शामिल होने की भी चर्चा है, जो अपनी जिंदगी के अनसुने किस्से साझा करते नजर आ सकते हैं।
शकील हाशमी का यह नया प्रोजेक्ट उनके फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है और सभी को शो की लॉन्च डेट का इंतजार है।
“Unfiltered Baatein with Shakeel Hashmi” जल्द ही दर्शकों के बीच एक नई पहचान बनाने के लिए तैयार है।


0 Comments