मुंबई। कृतार्थ प्रोडक्शन के बैनर तले बनी हिंदी फीचर फिल्म “स्वेटर” अगले महीने रिलीज होने जा रही है। फिल्म का पहला पोस्टर सामने आते ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। बर्फीली वादियों और भावनात्मक कहानी पर आधारित यह फिल्म संघर्ष, उम्मीद और रिश्तों की गहराई को दर्शाती है। फिल्म की टैगलाइन “Problems Come With Solutions” दर्शकों को सकारात्मक संदेश देती है।
फिल्म का निर्देशन और लेखन मोहित एम राय ने किया है, जबकि कहानी को ऐश्याना राय ने भी सह-लेखन के रूप में मजबूती दी है। फिल्म का निर्माण मोहित एम राय और ऐश्याना राय द्वारा किया गया है। वहीं नवनीत एस कौशिक फिल्म के सह-निर्माता हैं।
फिल्म में मुख्य भूमिका में ऐश्याना राय नजर आएंगी, जो “अन्नू” के किरदार में दिखाई देंगी। उनके साथ मधुमिता खान, मदन राय, वर्धान गौर और राहुल कृष्णा त्यागी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
फिल्म के क्रिएटिव निर्देशन की जिम्मेदारी भी ऐश्याना राय ने संभाली है। वहीं संपादन का कार्य मोहित एम राय और मयूर वी जाधव ने किया है।
सिनेमैटोग्राफी की कमान श्रेयांश जैन और ध्याय देसाई ने संभाली है, जिन्होंने खूबसूरत लोकेशनों को कैमरे में शानदार तरीके से कैद किया है।
फिल्म के संगीत में ऐश्याना राय, श्रद्धा ग्रेवाल, संकऱ कुमार और संतोष उतेरकर का योगदान है, जो फिल्म की भावनात्मक कहानी को और प्रभावशाली बनाता है।
निर्माताओं के अनुसार, “स्वेटर” एक ऐसी कहानी है जो हर उम्र के दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ने का प्रयास करेगी। फिल्म अगले महीने सिनेमाघरों और चुनिंदा प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज की जाएगी।

0 Comments