आगामी साइंस-फिक्शन फ़िल्म “नार मशीनाः ह्यूमैनिटी’स लास्ट स्टैंड”

 

इंसान बनाम मशीन की जंग पर आधारित भव्य सिनेमाई अनुभव

मुंबई।
हिंदी सिनेमा में साइंस-फिक्शन और वीएफएक्स आधारित फ़िल्मों की दुनिया में एक नया और बड़ा नाम जुड़ने जा रहा है। Maa LFX Studios के बैनर तले बन रही आगामी फ़िल्म “Nar Machina – Humanity’s Last Stand” जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाली है। यह फ़िल्म इंसान और मशीन के बीच होने वाली आख़िरी जंग की रोमांचक और भावनात्मक कहानी को दर्शाती है।

फ़िल्म का निर्देशन सुजीत कुमार ने किया है। निर्माता के रूप में बृजेश अग्रवाल, किशोर अग्रवाल, आशीष हरकावत और आशिक टेकड़े जुड़े हैं। कहानी अमित नियोले द्वारा लिखी गई है, जबकि स्क्रीनप्ले और संवाद सुजीत कुमार ने तैयार किए हैं। वीएफएक्स सुपरवाइज़र की ज़िम्मेदारी भी अमित नियोले ने संभाली है, जो फ़िल्म के तकनीकी स्तर को एक नई ऊँचाई देता है।

फ़िल्म में गुलशन पांडे, रोमिल शर्मा, आर्य तिवारी, शर्मिष्ठा और अनुप झांबानी अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे। साथ ही इस फ़िल्म के ज़रिए काव्या को भी एक नए चेहरे के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है।

“नार मशीनाः ह्यूमैनिटी’स लास्ट स्टैंड” एक भविष्य की दुनिया की कल्पना करती है, जहाँ मशीनें इंसानी सभ्यता के लिए सबसे बड़ा ख़तरा बन जाती हैं। दमदार वीएफएक्स, विशाल एक्शन सीक्वेंस और भावनात्मक कहानी के साथ यह फ़िल्म दर्शकों को यह सोचने पर मजबूर करती है कि तकनीक की अंधी दौड़ इंसानियत को किस ओर ले जा रही है।

फ़िल्म का पोस्टर अपने आप में इसके भव्य स्तर और हाई-क्वालिटी विज़ुअल्स की झलक देता है। मेकर्स का दावा है कि यह फ़िल्म हिंदी सिनेमा में साइंस-फिक्शन जॉनर के लिए एक नया बेंचमार्क साबित होगी।

फ़िल्म की रिलीज़ डेट और ट्रेलर को लेकर जल्द ही आधिकारिक घोषणा की जाएगी। दर्शकों में इस अनोखी और दमदार फ़िल्म को लेकर काफ़ी उत्साह देखने को मिल रहा है।

Post a Comment

0 Comments