एंटरटेनमेंट और बेबाक बातचीत की दुनिया में जल्द एक नया और दमदार नाम जुड़ने जा रहा है — “Unfiltered Baatein with Shakeel Hashmi”। यह हाई-एनर्जी टॉक शो दर्शकों को एक बिल्कुल अलग अनुभव देने वाला है, जहां ना कोई स्क्रिप्ट होगी, ना दिखावा और ना ही किसी तरह का फिल्टर।
शो के होस्ट Shakeel Hashmi अपने खास अंदाज़ में इंडस्ट्री की बड़ी और चर्चित हस्तियों से खुलकर बातचीत करते नजर आएंगे। इस पॉडकास्ट में दर्शकों को सेलिब्रिटीज़ की जिंदगी के अनसुने किस्से, मजेदार अनुभव, स्ट्रगल, सफलता और कई ऐसे राज जानने को मिलेंगे जो पहले कभी सामने नहीं आए।
“Unfiltered Baatein” सिर्फ एक बातचीत नहीं, बल्कि सच्चाई को बेबाक अंदाज़ में पेश करने वाला मंच है। शो का कॉन्सेप्ट पूरी तरह रॉ, रियल और एंटरटेनिंग रखा गया है, जहां मेहमान अपनी असली पर्सनैलिटी में नजर आएंगे।
पोस्टर रिलीज़ होते ही शो ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचना शुरू कर दिया है। दर्शकों में इस नए पॉडकास्ट को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है और माना जा रहा है कि यह शो युवाओं और एंटरटेनमेंट पसंद करने वाले दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो सकता है।
जल्द ही “Unfiltered Baatein with Shakeel Hashmi” विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीम किया जाएगा।


0 Comments