Veera Films की आगामी फिल्म जल्द होगी रिलीज, पोस्ट-प्रोडक्शन का काम तेज़ी से जारी

Veera Films के बैनर तले बन रही नई फिल्म इन दिनों पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में पहुंच चुकी है और बहुत जल्द दर्शकों के बीच रिलीज़ होने वाली है। फिल्म को लेकर इंडस्ट्री में अच्छा खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म की शूटिंग हाल ही में पूरी हुई है और अब मेकर्स इसकी फाइनल एडिटिंग, म्यूजिक और टेक्निकल वर्क पर तेजी से काम कर रहे हैं।

फिल्म के Writer और Director Navneet S. Kaushik हैं, जबकि Producer Anaji Nagaraj ने इस प्रोजेक्ट को बड़े स्तर पर तैयार किया है। फिल्म के Co-Producer Kaarumuri Satya Venkat हैं।

फिल्म की सिनेमैटोग्राफी Rajesh Katta ने संभाली है, जबकि म्यूजिक V Sridhar द्वारा दिया गया है। गीतों को Shaheen Iqbal ने लिखा है। Costume Designer Hemangini (Annu K) ने कलाकारों के लुक को खास अंदाज़ देने का काम किया है।

फिल्म के गानों में कई बड़े सिंगर्स की आवाज़ सुनने को मिलेगी, जिनमें Shilpa Rao, Shalmali Kholgade, Sreerama Chandra और Javed Ali शामिल हैं।

स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में Paoli Dam, Mouni Roy, Prarthana Behere, Siddanth, Nandu, Makrand Deshpande, Vipin Sharma, Rahul Singh, Kevin Davendra और Aditya Lakhia जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे।

फिल्म के Editor Kuldeep Mehan हैं, जो फिल्म को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। मेकर्स के अनुसार यह फिल्म कंटेंट, म्यूजिक और विजुअल्स के स्तर पर दर्शकों को एक अलग अनुभव देने वाली है।

नीचे दी गई तस्वीरें फिल्म की शूटिंग के दौरान की वर्किंग स्टिल्स हैं।

फिल्म फिलहाल पोस्ट-प्रोडक्शन में है और जल्द ही इसकी रिलीज़ डेट की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। 























Post a Comment

0 Comments