प्यार, दर्द और रहस्य से भरी फिल्म “LOVE ME HATE ME” जल्द होगी रिलीज

 


फिल्म इंडस्ट्री में एक नई और दिल को छू लेने वाली रोमांटिक-सस्पेंस ड्रामा फिल्म “LOVE ME HATE ME” जल्द ही दर्शकों के बीच आने वाली है। फिल्म का पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। पोस्टर में दिखाई गई इमोशनल और मिस्ट्री से भरी झलक दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा रही है।

फिल्म को Sameer Bhatnagar ने डायरेक्ट किया है, जबकि निर्माता के रूप में Sameer Bhatnagar और Manisha Thakur जुड़े हुए हैं। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी Vinod Patil द्वारा की गई है, वहीं एडिटिंग की जिम्मेदारी Jeet Singh Mehta ने संभाली है।

पोस्टर पर लिखा टैगलाइन —
“Some loves stay. Some scars too.”
फिल्म की कहानी में प्यार, धोखा, दर्द और रिश्तों की गहरी भावनाओं की ओर इशारा करती है।

फिल्म के विजुअल्स और थीम को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं बल्कि इमोशंस और सस्पेंस से भरा एक अलग अनुभव होने वाला है।

Masters Of Script Creations प्रस्तुत इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
फिल्म “LOVE ME HATE ME” जल्द ही रिलीज होने जा रही है।


Post a Comment

0 Comments