मनिहार फिल्म प्रोडक्शन प्रा. लि. की वेब सीरीज़ ‘Cheater’ ने दर्शकों को किया रोमांचित — 2022 में हुई रिलीज़

 



मनिहार फिल्म प्रोडक्शन प्रा. लि. के बैनर तले बनी वेब सीरीज़ ‘Cheater (चीटर) – एपिसोड 1’ ने रिलीज़ के साथ ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गई। यह वेब सीरीज़ वर्ष 2022 में FireFlix OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हुई थी और अपने बोल्ड रोमांटिक ड्रामा और ट्विस्ट भरी कहानी के कारण खास पहचान बना चुकी है।

इस सीरीज़ का निर्देशन अनिरुद्ध जी ने किया है, जबकि इसके निर्माता संजय गुप्ता हैं। कहानी में रिश्तों में भरोसे, धोखे और आकर्षण के जटिल पहलुओं को बेहद रोचक तरीके से दिखाया गया है।

सीरीज़ के डी.ओ.पी. रंजन कमिला हैं, जबकि अनवर शेख ने एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर की भूमिका निभाई है। रिज़वान कमाल मनिहार ने प्रोड्यूसर और रोमेश कुमार यादव ने को-प्रोड्यूसर के रूप में योगदान दिया है। इसके साथ ही गुलाब शेख को-प्रोड्यूसर हैं और कास्टिंग का काम मनिहार कॉस्टिंग एजेंसी ने किया है।

‘Cheater’ का पोस्टर डिज़ाइन शोमेन वर्ल्ड फिल्म्स द्वारा तैयार किया गया है, जो इसकी खूबसूरत थीम और आधुनिक प्रस्तुति को बखूबी दर्शाता है।

मनिहार फिल्म प्रोडक्शन लगातार ओटीटी दर्शकों को नए और दमदार विषयों पर आधारित मनोरंजन देने की दिशा में काम कर रहा है, और ‘Cheater’ उसी कड़ी का एक बेहतरीन उदाहरण है।

Post a Comment

0 Comments