मनिहार फिल्म प्रोडक्शन प्रा. लि. के बैनर तले बनी वेब सीरीज़ ‘दीवाना मस्ताना (Deewana Mastana) – एपिसोड 1’ ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। यह वेब सीरीज़ वर्ष 2021 में Fireflix OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हुई थी और अपने रोमांटिक व ड्रामा से भरपूर कंटेंट की वजह से चर्चा में रही।
इस सीरीज़ का निर्देशन अनिरुद्ध जी ने किया है, जबकि इसके निर्माता संजय गुप्ता हैं। फिल्म की बेहतरीन सिनेमैटोग्राफी रंजन कमिला द्वारा की गई है और अनवर शेख ने एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर की भूमिका निभाई है। वहीं रिज़वान कमाल मनिहार प्रोड्यूसर हैं और रोमेश कुमार यादव ने को-प्रोड्यूसर के रूप में काम किया है।
‘दीवाना मस्ताना’ एक हल्की-फुल्की रोमांटिक कहानी है जिसमें प्यार, तकरार और मस्ती का मिश्रण देखने को मिलता है। शो का निर्माण उच्च तकनीकी मानकों और मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए किया गया है, जिसकी झलक इसके पोस्टर और प्रस्तुति से साफ झलकती है।
इस सीरीज़ के कास्टिंग डायरेक्टर गुलाब शेख और मनिहार कॉस्टिंग एजेंसी हैं, जबकि पोस्टर डिज़ाइन शोमेन वर्ल्ड फिल्म्स ने किया है।
मनिहार फिल्म प्रोडक्शन ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि भारतीय डिजिटल मनोरंजन जगत में वह अपनी अलग पहचान बनाने के लिए तैयार है।


0 Comments