मध्य प्रदेश में शुरू हुई फिल्म 'मर्यादा' की शूटिंग, दमदार पोस्टर ने बढ़ाई दर्शकों की उत्सुकता



भोपाल। Shot Division Films के बैनर तले बन रही हिंदी फीचर फिल्म 'मर्यादा' की शूटिंग इन दिनों मध्य प्रदेश के विभिन्न खूबसूरत लोकेशनों पर जारी है। फिल्म का आकर्षक फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आने के बाद दर्शकों और फिल्म प्रेमियों के बीच इसे लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

फिल्म में विकास मिश्रा और मोहिनी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। पोस्टर में दोनों कलाकारों की भावनात्मक केमिस्ट्री के साथ कहानी की गंभीरता और पारिवारिक मूल्यों की झलक दिखाई देती है। पोस्टर का सिनेमाई अंदाज यह संकेत देता है कि 'मर्यादा' रिश्तों, प्रेम, संघर्ष और मान-सम्मान पर आधारित एक प्रभावशाली कहानी लेकर दर्शकों के सामने आएगी।

फिल्म की कहानी विकास मिश्रा ने लिखी है, जबकि निर्देशन आशुतोष उपाध्याय कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण नंद मोहन मिश्रा के निर्देशन में किया जा रहा है। वहीं, सिनेमैटोग्राफी (DOP) की जिम्मेदारी इमरान अंसारी निभा रहे हैं।

निर्माताओं के अनुसार, फिल्म की शूटिंग मध्य प्रदेश के प्राकृतिक और ऐतिहासिक स्थलों पर की जा रही है, जिससे फिल्म को एक भव्य और वास्तविक दृश्यात्मक रूप मिलेगा। शूटिंग का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है और जल्द ही फिल्म से जुड़े अन्य अपडेट भी साझा किए जाएंगे।

फिल्म 'मर्यादा' अपने शीर्षक की तरह सामाजिक मूल्यों, रिश्तों की गरिमा और भावनात्मक संघर्ष को बड़े पर्दे पर प्रस्तुत करने का प्रयास करेगी। पोस्टर रिलीज़ होने के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं और दर्शक इसके टीज़र व रिलीज़ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म क्रेडिट्स

  • फिल्म: मर्यादा (Maryada)
  • बैनर: Shot Division Films
  • मुख्य कलाकार: विकास मिश्रा एवं मोहिनी
  • निर्माता: नंद मोहन मिश्रा
  • निर्देशक: आशुतोष उपाध्याय
  • लेखक: विकास मिश्रा
  • डीओपी (Cinematographer): इमरान अंसारी
  • शूटिंग लोकेशन: मध्य प्रदेश (शूटिंग जारी)

— प्रेस विज्ञप्ति

 

Post a Comment

0 Comments