‘Bloody Romance’ का फर्स्ट लुक रिलीज, इश्क और इंतकाम की कहानी लेकर आ रही नई फिल्म



मुंबई: फिल्म इंडस्ट्री में एक और दिलचस्प प्रोजेक्ट ‘Bloody Romance’ का फर्स्ट लुक सामने आ गया है, जिसने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। RK International Film Production के बैनर तले बन रही यह फिल्म इश्क और इंतकाम की अनोखी कहानी को बड़े पर्दे पर पेश करेगी।

फिल्म का निर्देशन Deepak Goutam और Chandan Goutam कर रहे हैं। पोस्टर में दिख रही गहरी भावनाएं और बारिश भरा माहौल इस बात का संकेत देता है कि फिल्म रोमांस के साथ-साथ सस्पेंस और ड्रामा से भरपूर होगी।

फिल्म की सिनेमेटोग्राफी (DOP) Ranjan Kumar Kamila ने संभाली है, जो अपने विजुअल स्टाइल के लिए जाने जाते हैं।

पोस्टर पर लिखा टैगलाइन “Ishq bhi… Interqam bhi….” फिल्म की कहानी की झलक देता है, जिसमें प्यार और बदले की टकराहट देखने को मिलेगी।

‘Bloody Romance’ को एक अपकमिंग फिल्म के तौर पर देखा जा रहा है, जो दर्शकों को एक अलग तरह का सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन मेकर्स जल्द ही इसके ट्रेलर और अन्य अपडेट्स जारी कर सकते हैं।


 

Post a Comment

0 Comments