फ़िल्म “सूर्यवंशी अग्रसेन” की शूटिंग संपन्न, पोस्ट-प्रोडक्शन कार्य प्रगति पर
मुंबई: भारतीय इतिहास के महान समाज सुधारक और आदर्श शासक महाराजा अग्रसेन के जीवन पर आधारित बहुप्रतीक्षित फ़िल्म “सूर्यवंशी अग्रसेन” की शूटिंग सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है। फ़िल्म इस समय पोस्ट-प्रोडक्शन के चरण में है, जहाँ एडिटिंग, बैकग्राउंड स्कोर और तकनीकी कार्य तेज़ी से किए जा रहे हैं।
फ़िल्म के निर्माता रामकिशन अग्रवाल हैं। इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का निर्देशन बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक सुजीत कुमार ने किया है, जिन्होंने कहानी को भव्यता और संवेदनशीलता के साथ पर्दे पर उतारा है।
फ़िल्म की सिनेमैटोग्राफी की ज़िम्मेदारी शकील खान एवं AKN Sebastian ने संभाली है, जिनकी कैमरा-भाषा फ़िल्म को ऐतिहासिक और दृश्यात्मक रूप से प्रभावशाली बनाती है। गीत एवं संगीत सतीश शर्मा द्वारा रचित हैं, जो कथा की भावनात्मक और वैचारिक गहराई को सशक्त करते हैं।
“सूर्यवंशी अग्रसेन” धर्म, न्याय, अहिंसा, सामाजिक समानता और व्यापारिक नैतिकता जैसे शाश्वत मूल्यों को केंद्र में रखती एक प्रेरणादायी ऐतिहासिक फ़िल्म है, जिसका उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और आदर्शों से जोड़ना है।
निर्माता मंडल के अनुसार, पोस्ट-प्रोडक्शन कार्य पूर्ण होते ही फ़िल्म की रिलीज़ से संबंधित आधिकारिक घोषणा की जाएगी।


0 Comments