मुंबई। ओमकार फ़िल्म्स और श्याम फ़िल्म्स के बैनर तले बन रही नई फ़िल्म "Shirt – The Bet" इन दिनों निर्माणाधीन है। इस फ़िल्म के निर्माता अनिल एस. मेहता और राज चौहान हैं, जबकि निर्देशन की ज़िम्मेदारी भी अनिल एस. मेहता ने संभाली है।

फ़िल्म के संगीतकार मैनिक दादा हैं और कैमरामैन चित्रंजन इस प्रोजेक्ट को अपने कैमरे में क़ैद कर रहे हैं।
इस फ़िल्म में राज चौहान, मुस्ताक़ ख़ान, एहसान ख़ान और आरशी ख़ान अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे।

फ़िल्म की कहानी एक सामाजिक संदेश के साथ मनोरंजन का तड़का पेश करती है। टीम के अनुसार, यह फ़िल्म दर्शकों को सोचने पर मजबूर करेगी और एक नए विषय को पर्दे पर लाने का प्रयास करेगी।

अनिल एस. मेहता के निर्देशन में बनी कई टीवी सीरीज़ और प्रोजेक्ट्स पहले भी सराहे जा चुके हैं, और अब "Shirt – The Bet" से एक बार फिर वे दर्शकों का दिल जीतने की तैयारी में हैं।