हॉरर और सस्पेंस से भरपूर नई फिल्म “SABHRAM” जल्द आएगी दर्शकों के बीच!

 


Manihar Film Production Pvt. Ltd. प्रस्तुत कर रहा है एक रोमांचक और डरावनी फिल्म “SABHRAM”, जिसे लिखा और निर्देशित किया है निखिल पहुरकर ने।
इस फिल्म का निर्माण गुलाब शेख ने किया है, जबकि सह-निर्माता हैं राजेश वर्मा और लाइन प्रोड्यूसर रिज़वान मनीहार

फिल्म “SABHRAM” रहस्य, डर और अंधविश्वास की दुनिया को बड़े परदे पर एक नई दृष्टि से पेश करेगी। जंगल की गहराइयों, रहस्यमयी घटनाओं और अलौकिक शक्तियों पर आधारित यह कहानी दर्शकों की सांसें रोक देगी।

फिल्म में थ्रिल, हॉरर और इमोशन का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगा।
डीओपी (DOP) हैं एस.के. राज, प्रोडक्शन मैनेजर हैं नवाब अनवर, और पोस्टर डिज़ाइन किया गया है Showmen’s World Film द्वारा।

निर्माताओं का कहना है कि “SABHRAM” एक ऐसी फिल्म है जो डर और सस्पेंस के साथ इंसानी विश्वास और डर के गहरे पहलुओं को उजागर करेगी।

इस फिल्म की रिलीज़ डेट जल्द ही घोषित की जाएगी और यह सिनेमा प्रेमियों के लिए एक रोमांचक अनुभव साबित होगी।

Post a Comment

0 Comments