साल 2016 में रिलीज़ हुई फिल्म “Hum Hain Wonder Boys” ने दर्शकों का दिल जीत लिया!

 



Maruti Nandan Entertainment के बैनर तले बनी फिल्म “Hum Hain Wonder Boys” साल 2016 में 8 अप्रैल को रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन अनिल एस. मेहता ने किया था और इसे रेखा एच. पटेल ने प्रोड्यूस किया था।

फिल्म एक रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा है जिसमें युवाओं के सपनों, संघर्षों और रिश्तों की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में जबरदस्त डांस, एक्शन और इमोशन का मिश्रण दर्शकों को खूब पसंद आया।

कहानी, स्क्रीनप्ले और संवाद संजय कुमार, हश्मुख पटेल (हर्षित) और एस.के. अमृत ने लिखे हैं।
फिल्म का संगीत मैनिक एसडी और सैम-इंडी ने तैयार किया है, जबकि गीतकारों में पुरुषोत्तम पांडे, जितेंद्र मिर्जा पूरी, सोनू सागर और के.वी. तमन्ना शामिल हैं।

फिल्म में वरिष्ठ कलाकारों के साथ नए चेहरों की जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीता। एक्शन मास्टर सिंह इज़ किंग और कोरियोग्राफर सुराज भारती के शानदार काम की भी खूब सराहना हुई।

फिल्म का देशभर में वितरण Shreenath Jee Production के माध्यम से किया गया था।

“Hum Hain Wonder Boys” 2016 की उन चुनिंदा फिल्मों में रही जिसने मनोरंजन और संदेश दोनों को एक साथ प्रस्तुत किया।

Post a Comment

0 Comments